फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कल गिराए जाएंगे मकान, टीम का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कब्रिस्तान और दलितों के पट्टे पर बने मकान पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- नगर के पुराने कस्बे में भू-माफिया ने प्लाट काटकर बनवाए मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के पुराने कस्बे में कब्रिस्तान व दलितों के पट्टों पर प्लाट काटकर बनाए गए मकानों को सोमवार को गिराया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया है।
पुराने कस्बे में नई बस्ती केतीपुरा में कब्रिस्तान व दलितों के कृषि पट्टों की जमीन पर प्लाट काटकर बेच दिए गए। इसकी शिकायत डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच कराई। जांच करने पर पता चला कि वहां भू-माफिया ने प्लाट काटकर निर्माण भी करा दिया है। इसके साथ ही डूडा तक से मकान बनवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद उन मकानों को गिराने की तैयारी की गई। वहां मकानों को सोमवार को गिराया जाएगा। जिसके लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष तहसीलदार प्रसून कश्यप होंगे। राजस्व निरीक्षक सत्यपाल, राजस्व निरीक्षक सूर्य प्रताप, लेखपाल विनोद शर्मा, मोहित तोमर, जितेंद्र कुमार को टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें