फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक हटाने के विवाद में होटल में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव निवासी इरशाद अल्वी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका हाईवे पर होटल है। पड़ोस में यामीन का भी होटल है, जिसने ट्रक होटल के बाहर खड़ा कर रखा था। आरोप है कि ट्रक हटाने के लिए यामीन से कहा गया तो वह गाली गलौज करने लगा। बाद में 10-15 लोगों को बुलाकर उसके होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीच बचाव किया तो आरोपियों ने तमंचे से फायर किया, जिसमें बाल-बाल बच गए। इसमें इरशाद अल्वी व उसके दो बेटे शाहरुख व शाबाज और भाई दिलशाद घायल हो गए। मौके पर पहुंची निवाड़ा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि यामीन, उसके दो बेटे नसीम और नदीम सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें