-वायरल कर रहा परेशान, एक हजार के पार पहुंची ओपीडी
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। सोमवार को अस्पताल में एक हजार के पार ओपीड़ी हुई।
जिला अस्पताल की पंजीकरण खिडक़ी ओर ओपीडी में सोमवार को मरीजों की लाइन लगी रही। पंजीकरण कराने के लिए लोगों को घंटों तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण के बाद ओपीडी में ही अधिक भीड़ होने के कारण मरीजों की लंबी कतार लगी रही, जिससे मरीजों को परेशानी हुई।
एक हजार के पार पहुंची ओपीडी
सोमवार को अस्पताल में छह सौ नई और पांच सौ पुरानी ओपीडी हुई। मरीज अधिक होने के कारण ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की काफी भीड़ होने के कारण इजाल कराने के लिए आए मरीज और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी हुई।
बढ़ रहे बुखार और जुकाम के मरीज
मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण बुखार और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से वायरल बढ़ रहा है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज बुखार और जुकाम के पहुंच रहे हैं।
संक्रमण से बचाव के लिए किया जा रहा जागरूक
-अस्पताल प्रबंधन की ओर से लेागों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रहा है। फिजिशियन डॉ़ राजेश ने बताया कि वायरल संक्रमण के कारण फैलता है। इससे बचाव के लिए लोगों को मास्क का प्रयोग करने और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
-
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही, जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अस्पताल में 1100 ओपीडी हुई है। - डॉ़ एसके चौधरी, सीएमएस