फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दिशा में दौड़ी घोड़ा बग्गी, भगदड़ मची

विज्ञापन
बड़ौत में बावली चुंगी के पास हाईवे पर पलटी घोड़ा बग्गी को उठाते लोग - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बावली चुंगी के पास हाईवे पर उस समय भगदड़ मच गई, जब एक खाली घोड़ा बग्गी गलत दिशा में दौड़ने लगी। सामने से आ रहे वाहन चालकों ने बमुश्किल खुद को बचाया। एक किमी दौड़ लगाने के बाद यह बग्गी डिवाइडर पर टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

रविवार को एक घोड़ा बग्गी को लेकर एक मजदूर खेत में चारा लेने के लिए आया हुआ था। जब वह बावली चुंगी पर रोककर एक दुकान से कुछ सामान खरीद रहा था। तभी घोड़ा अचानक लगाम छुड़ाकर गलत दिशा में बावली गांव की ओर दौड़ने लगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस घटना के चलते भगदड़ मच गई। करीब एक किमी दौड़ लगाने के बाद डिवाइडर से टकराकर बग्गी पलट गई जिसके नीचे घोड़ा भी दब गया। आसपास जमा हुए लोगों ने किसी तरह घोड़े को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें