फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शुरु हुआ खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में पशुपालन विभाग की ओर से सोमवार को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। डीएम राजकमल यादव ने पशुपालकों को जागरूक करने और पशुओं का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैल रही है। इस कारण बागपत, चांदीनगर, पिलाना और बड़ौत क्षेत्र के गांवों में पशुओं की मौत हो गई। पशुपालक काफी दिनों से पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग कर रहे थे। सोमवार को पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि पशुओं के टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर और एक हेल्पर का चयन किया गया। विभाग की ओर से जिले भर में गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें