फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिलाएं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह इंस्टियूट ऑफ स्पेशल एजुकेशल में सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते डा संजीव आ - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

बड़ौत। विश्व दिव्यांगजन सप्ताह के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन, एसबीएम टीचर ट्रेनिंग और पुनर्वासन सेंटर बड़ौत के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में सशक्तिकरण विभाग उपनिदेशक संदीप कुमार, ज्ञान सिंह तोमर पूर्व प्रवक्ता, गीता तालियान असिस्टेंट प्रोफेसर जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, रेणुका जैन, वंदना गुप्ता आदि को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर गीता तालियान ने कहा दिव्यांगजनों से भेदभाव ना करें। समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें, शिक्षा एवं स्वास्थ्य दिव्यांगजनों का मौलिक अधिकार है। संचालन डॉ. जावेद अली और डॉ. ओमपाल धनखड़ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल सिंह, हरिप्रकाश कुमार, गौरव प्रजापति, मनोज जोशीया, कीर्ति त्यागी प्रधानाचार्य, अपेक्षा जैन, हिमांशी तोमर, अलका आर्य का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें