खेकड़ा। गांव फखरपुर मेें जैन मिलन खेकड़ा के तत्वावधान में समाजोत्थान के लिए कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ णमोकार महामंत्र, महावीर की प्रार्थना से किया गया। महिला जैन मिलन की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर नाटिका प्रस्तुत की। अध्यक्षता भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या पांच के अध्यक्ष प्रमोद जैन, विशिष्ट अतिथि विनोद जैन ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पिंकी तेवतिया, जिनेश जैन, प्रधान जैन समाज खेकड़ा, मंत्री सुमेर जैन, जैन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष नरेश जैन, प्रबंधक राहुल जैन, बड़ागांव अतिशय तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री सुभाष चंद्र जैन, सुरेश चंद जैन, अनिल जैन, विनोद जैन, प्रमोद जैन, मनोज जैन, जैन मिलन अध्यक्ष खेकड़ा, सुशील जैन, अंकुश जैन, संजय जैन, संयम जैन, अंशुल जैन ,उमेश जैन, विनोद जैन, रेखा जैन ,नीतू जैन, रीना जैन, मंजू जैन, कमलेश जैन, रीना जैन, राखी जैन, खुशी जैन, विकास जैन, आयुष जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन और नितिन जैन ने किया।