फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी की मिसाल कायम की

विज्ञापन
विज्ञापन
ईमानदारी की मिसाल कायम की
विज्ञापन

बड़ौत। रविवार की रात में शिकायतकर्ता भूरी पत्नी रिजवान निवासी पट्टी चौधरान शिकायत दर्ज कराने कोतवाली में आई। जब वह घर पहुंची तो उसके कान का सोने का कुंडल गायब था। काफी ढूंढने के बाद भी उसे कुंडल नहीं मिला। इस दौरान कोतवाली में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड नरेंद्र सिंह को कुंडल मिला और उसने कोतवाल को जानकारी दी। होमगार्ड की ईमानदारी देखकर कोतवाल ने पीड़ित महिला को पूरी जानकारी देकर कोतवाली में आने को कहा। सूचना पर पीड़ित का भतीजा शाहनवाज कोतवाली पहुंचा। इसके बाद होमगार्ड ने सोने का कुंडल युवक को सौंपा। युवक और महिला ने होमगार्ड की सराहना की और कहा कि आज भी बहुत से लोग ईमानदार है, हम सभी को होमगार्ड नरेंद्र से सीख लेनी चाहिए। तभी आपसी भाईचारा बढ़ेगा। कोतवाल अजय शर्मा ने भी होमगार्ड की ईमानदारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें