फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: होमगार्ड की मौत, कांधला में लगी थी चुनाव ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शामली में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की अचानक तबीयत खराब होने से बड़ौत सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुढ़ाना के रहने वाले होमगार्ड अरविंद (40) की तैनाती कांधला ग्रामीण में चल रही थी। गत दिवस शामली से पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया। अरविंद की ड्यूटी कांधला के पोलिंग बूथ पर लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह चुनाव ड्यूटी पर जाते वक्त अरविंद की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने अरविंद को बड़ौत जाने वाली बस में बैठा दिया। इसके बाद जैसे ही बस बड़ौत पहुंची, तो अरविंद ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को तबीयत खराब होने का हवाला दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे बड़ौत सीएचसी पर ले गए। वहां उपचार के दौरान होमगार्ड अरविंद की मौत हो गई। सूचना मिलते ही होमगार्ड कमांडेंट दीपक श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि होमगार्ड की दो दिन पहले तबीयत बिगड़ी थी, जिसकी सूचना उसने स्वयं दी थी। उपचार के लिए होमगार्ड को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें