बागपत/ बिनौली। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को रालोद के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई गई। रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री व रालोद के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने गन्ना किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए लाभकारी मूल्य दिलवाने का काम किया।
पूर्व विधायक डाॅ. अजय तोमर ने कहा कि किसानों के लिए किए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संचालन डाॅ. अनिल आर्य ने किया।
मौके पर समारोह में राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्ज्वल, जयवीर सिंह तोमर, अश्वनी तोमर, धीरज उज्ज्वल, विश्वास चौधरी, सुधीर तोमर, राजू तोमर सिरसली, नीरज पंडित, सुरेश मलिक, डाॅ. साहब सिंह, सुबोध राणा, उपेंद्र प्रधान, रेनू तोमर, सतेंद्र मलिक, रविंद्र हट्टी, हरपाल आर्य, रामपाल तोमर, सुशील वत्स, अमित चिकारा, अमित सोलंकी मौजूद रहे।
उधर रालोद के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, देवेंद्र आर्य, ओमवीर सिंह तोमर, राममेहर हेवा, ठाकुर शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमित जैन, कंवरपाल हुड्डा, संदीप गुर्जर, रामवीर सिंह आदि ने हवन में आहुतियां दीं।