फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 682 जगहों पर होलिका दहन, गुफा मंदिर पर आज से लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 682 जगहों पर रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। वहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व पीएसी तैनात रहेगी तो पहली बार अद्धसैनिक बल के जवान भी रहेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। होली पर हुड़दंग करने वाले भी जेल जाएंगे। गुफा वाले बाबा के मंदिर पर रविवार से मेला लगेगा, जिससे नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

बागपत क्षेत्र में करीब 90 और बड़ौत क्षेत्र में 103 जगहों पर होलिका दहन होगा। दोघट क्षेत्र में 61, बिनौली क्षेत्र में करीब 100, चांदीनगर क्षेत्र में 36, छपरौली क्षेत्र में 33, खेकड़ा क्षेत्र में 83, सिंघावली अहीर क्षेत्र में 62, बालैनी में 45, रमाला क्षेत्र में 40 समेत अन्य जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इन सभी होलिका दहन स्थलों का पुलिस ने निरीक्षण कर लिया है और इन जगहों पर रविवार को पुलिस व पीएसी रहेगी। इसके अलावा कुछ जगहों पर अद्धर्सनिक बल के जवान भी रहेंगे। डायल-112 की गाड़ियों के लिए रूट तय किए गए है और वह लगातार गश्त करते रहेंगे।

होली पर हुड़दंग करने वाले जाएंगे जेल
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कुछ लोग शराब पीकर बाइक दौड़ाते हैं वहीं शराब पीकर वाहन लेकर घूमते है। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा और नियमित चेकिंग कराकर उनपर शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा। ठेकों की नियमित चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से संभलकर निकले, ऐसे रहेगा आज रूट डायवर्जन
-दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ से बड़ौत जाने वाले भारी वाहनों को बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत भेजा जाएगा।
-शामली, मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को बड़ौत से अमीनगर सराय व पिलाना भट्ठे से होते हुए ढिक़ौली, बंथला से आगे भेजा जाएगा।
-बड़ौत की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर गांव से होते हुए बागपत भेजा जाएगा।
-हरियाणा की तरफ से बड़ौत व शामली जाने वाले भारी वाहनों को गौरीपुर मोड से राष्ट्र वंदना चौक होते हुए अमीनगर सराय से बड़ौत निकाला जाएगा।
-बागपत से बड़ौत की तरफ जाने वाले हल्के वाहनों को नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना होते हुए बड़ौत की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें