-पहले भी बढ़ाकर 26 जून तक की गईं, अब तीन जुलाई को खोले जाएंगे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को बढ़ाकर 2 जुलाई तक कर दिया है। अब विद्यालयों को 27 जून की जगह तीन जुलाई को खोला जाएगा। स्कूल खोलने के साथ ही वहां व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 26 जून तक कर दिया गया और 27 जून को स्कूल खोले जाने थे। हालांकि इस बीच योग दिवस व पौधरोपण की शपथ के लिए स्कूल खोले गए थे। अब स्कूल खुलने से दो दिन पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग ने छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब दो जुलाई तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी और तीन जुलाई को स्कूल खोले जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इसको लेकर पत्र जारी किया तो बीएसए ने अब तीन जुलाई को स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं।