फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: होली के रंगों ने बिगाड़ी सेहत, आंखों और त्वचा संबंधी मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। होली की खुमारी ने लोगों को बीमार कर दिया है। सीएचसी में आंख की एलर्जी और त्वचा संबंधित मरीज पहुंचने लगे हैं, लेकिन सीएचसी पर त्वचा संबंधित विशेषज्ञ न होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। ऐसे में मरीजों की परेशानियां बढ़ गई है।
विज्ञापन

होली के बाद अब सीएचसी व पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में त्वचा संबंधित मरीज पहुंचने लगे हैं। बुधवार को अंकुर, दीपक, सुधीर, प्रवीण आदि सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आंखों मेें रंग गिर जाने की वजह से खुजली व एलर्जी हो गई है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विजय कुमार ने उन्हें सीएचसी में त्वचा संबंधित विशेषज्ञ नहीं होने की बात कहते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।

होली पर आखों में एलर्जी व त्वचा संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई, लेकिन सीएचसी पर त्वचा विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंखों में होने वाले इस संक्रमण को हल्के में न लें। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क करें। समय से उपचार नहीं होने पर आंख की रोशनी भी जा सकती है।- डाॅ. विजय कुमार सीएचसी अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें