फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की 4.95 लाख संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
बरनावा गांव में हिस्ट्रीशीटर अय्यूब की संपत्ति कुर्क करते अधिकारी व कार्यवाही की घोषणा करते इंस - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा गांव में बुधवार शाम थाने के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अय्यूब उर्फ टोनी की करीब 4.95 लाख की संपत्ति पुलिस अधिकारियों ने कुर्क की। बरनावा गांव निवासी निवासी अय्यूब उर्फ टोनी पुत्र अब्बास बिनौली थाने हिस्ट्रीशीटर टॉप टेन बदमाश है। सीओ बागपत अनुज मिश्र ने बताया कि आरोपी अय्यूब के खिलाफ चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर, सरकारी कार्यों में बाधा, शराब, अवैध शस्त्र, वन अधिनियम सहित संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। डीएम के आदेश पर 35 वर्ग मीटर में बने मकान को कुर्क कर सील लगाई। इस दौरान इंस्पेक्टर डीके त्यागी, महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह, एसआई शिवकुमार, कैलाशचंद, सतबीर शर्मा, सतेंद्र, प्रेमवीर आदि सहित पीएसी व पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें