- बिनौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जेल से कुछ दिन पहले जमानत पर आए हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवती के अपहरण की कोशिश की। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बस स्टैंड से अपने घर जा रही थी। तभी कार में सवार होकर आए गांव के ही हिस्ट्रीशीटर मोहित उर्फ जीटर ने अपने साथी के साथ आया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो उसे जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों को देखकर वह भाग गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---
मस्जिद का ताला तोड़कर चोरी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव की मस्जिद की कमेटी के सदस्य नूर मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को मस्जिद के मौलाना मोहम्मद हसन मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए गए थे। तभी मस्जिद का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी करने वाला सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
---
पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला जेल भेजा
बागपत। शिकोहपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पर दामाद अरुण निवासी कोर्ट रोड ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कोर्ट रोड के रहे वाले अरूण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी से एक डंडा भी बरामद किया गया। संवाद
फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मेसेज भेजने का आरोप
बागपत। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि अज्ञात युवक ने उसके फोटो लगाकर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर गांव के युवकों व युवतियों को उसके अश्लील मेसेज भेजे रहा है। मना करने के बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नही आ रहा है। उसने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद