रमाला। झगड़े के दो मुकदमों में फरार हिस्ट्रीशीटर को तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। रमाला थाने में बामनौली गांव के बादल ने दस दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि जिवाना टोल प्लाजा पर चाय की दुकान पर गौरव ने गाली-गलौज करते हुए उसके पिता पर हमला कर घायल कर दिया। विरोध करने पर उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। दूसरा मुकदमा बरवाला गांव के किरणपाल ने दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि बूढपुर गांव के जंगल में नलकूप से हिस्ट्रीशीटर गौरव निवासी जिवाना को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।