-गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में हिन्दी दिवस पर हुई गोष्ठी
फोटो संख्या 8
बिनौली। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में हिन्दी दिवस पर चल रही दो दिवसीय गोष्ठी शुक्रवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर आयोजित गोष्ठी में निदेशक डॉ. सुनील आर्य ने कहा कि हिंदी ने हमें विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है। ये विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली दूसरी भाषा है फिर भी कुछ लोग इस भाषा का इस्तेमाल करने में शर्म महसूस करते हैं। ये शर्म नहीं, बल्कि गर्व करने वाली भाषा है। इस दौरान प्री प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्गों में निबंध, व्याकरण, अनुच्छेद, बहुविकल्पीय स्तर की प्रतियोगिता में कक्षा एक से दस तक के 960 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने विजेताओं को सम्मानित किया।