फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाइटेंशन लाइन का तार टूटा, ट्रैक्टर में लगी आग

Mon, 17 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। रंछाड़ गांव के जंगल में रविवार को हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। तारों से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर में आग लग गई।
विज्ञापन





किसान दलवीर सिंह पुत्र परखलाल सिंह खेत में ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी कर गन्ने भर रहे थे। इसी दौरान हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। जिससे उठी चिंगारी से पहियों में आग लग गई और टायर तेज धमाके के साथ फट गए। ट्रैक्टर के इंजन से धुंआ निकलता देखा ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर तार टूटने की सूचना दी। सप्लाई बंद काटने के बाद ट्रैक्टर के पहियों में लगी आग को बुझाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल पहुंचे। किसान जयवीर सिंह, मनोज, पप्पू, यशवीर, अक्षय आदि ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि लाइन काफी ढीली है और इंसुलेटर भी खराब है। शिकायत करने के बाद इन्हें ठीक नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें