फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गर्भ धारण किए प्रतिदिन पांच लीटर दूध दे रही बछिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। बिना गर्भ धारण किए बछिया दूध देने लगे तो यकीन करना मुश्किल होता है। लेकिन कंडेरा निवासी शिव कुमार की बछिया बिना गर्भ धारण किए एक माह से लगातार दूध दे रही है। इसे लेकर ग्रामीण ही नहीं पशु चिकित्सक भी हैरान हैं। दो वर्ष की बछिया रोजाना करीब पांच लीटर दूध दे रही है। दूध में कोई शिकायत भी नहीं है। शिव कुमार का परिवार दूध इस्तेमाल भी कर रहा है। पूरे इलाके में इस बछिया की काफी चर्चा है। इसीलिए रोज कई लोग इसे देखने भी पहुंच रहे है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह ने कहा कि ऐसा केस लाखों में एक हो सकता है। गाय को हारमोन का इंजेक्शन दिया हो तभी एक प्रतिशत केस में ऐसा हो सकता है। गाय की जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि यह कैसे हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें