फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शहर में नो एंट्री में घुस रहे भारी वाहन, जाम से जूझ रही आबादी

Wed, 24 Jul 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में लगा जाम का दृश्य व जाम में फंसी एंबुलेस।
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। शहर में नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन घुस रहे हैं, ऐसे में सुबह से ही नगर में भीषण जाम लगना शुरू हो जाता है। तमाम शिकायतों के बावजूद पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। नतीजन मंगलवार को नगर में बिजरौल रोड पर जाम लगने से एक एंबुलेंस आधा घंटे तक जाम में फंसी रही। एंबुलेंस में मौजूद मरीज की जान सांसत में आ गई। चीख-पुकार मचती रही। बाद में कुछ लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया और एंबुलेंस को निकलवाया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में तकरीबन नौ बजे के बाद भारी वाहनों की नो एंट्री का समय है, लेकिन पुलिस प्रशासन इन नियमों का पालन नहीं करवा पा रही है। नतीजन सुबह से शाम तक भारी वाहन नगर में घुस जाते हैं। जिससे बिनौली रोड, अग्रसेन मूर्ति, खत्री गढ़ी, बाजार पुलिस चौकी, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, बड़ौली रोड समेत नगर के मुख्य रास्तों पर लोग जाम में फंसे रहते हैं।
उधर, बिजरौल रोड व बिनौली रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते जाम की स्थिति और विकट हो जाती है। मंगलवार को जाम में एंबुलेंस, स्कूली वाहन समेत अन्य वाहन घंटों फंसे रहे। जाम में फंसी एंबुलेंस में मौजूद एक मरीज की हालत भी बिगड़ गई। एंबुलेंस आधा घंटे से भी अधिक समय तक यहां फंसी रही। एम्बुलेंस में मौजूद मरीज की हालत भी बिगड़ने लगी। चीख-पुकार भी मचने लगी। तब जाकर किसी तरह एंबुलेंस को वहां से निकाला जा सका। जाम को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें