फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग अभियान का शुभारंभ, स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जनजागरुक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को संचारी रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सफाई व शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आशा घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में 31 अक्तूबर तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आशा घर-घर जाकर लोगों की सूची तैयारी करेंगी। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, मलेरिया निरीक्षक दीपक पांडेय, मलेरिया निरीक्षक अजय वर्मा, एएनएम और आशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें