फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संचालक जेल में बंद, परिजन चला रहे मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में बिजरौल रोड के रहने वाले मोहित तोमर, राजीव, मोनू व मिंटू समेत अन्य लोगों ने औषधि निरीक्षक को शिकायत करते हुए बताया कि पिछले महीने दिल्ली नारकोटिक्स टीम ने बडौली रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। उनके अनुसार संचालक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों और इंजेक्शनों की बिक्री करते पकड़ा गया था और वह तभी से जेल में बंद है। आरोप है कि संचालक के जेल में होने के बावजूद उसके परिजन नियमों के विरुद्ध मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। औषधि निरीक्षक मोहित कुमार का कहना है कि मेडिकल स्टोर चलाने की जानकारी नहीं है। शिकायत मिली है, इसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें