अग्रवाल मंडी टटीरी में मावा नष्ट करवाते खाद्य विभाग की टीम । स्रोत:खाद्य विभाग
- फोटो : रामकुंड पार्क के पीछे बाढ़ का कहर।
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर दो क्विंटल मिलावटी मावा नष्ट कराया और नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि बुधवार को अग्रवाल मंडी टटीरी के पास कर्मवीर, इस्तीखार, आरिफ व पवन की गाडी से मावा का एक-एक सैंपल लिया गया और दो क्विंटल मावा खराब होने पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा पिलाना में करमुद्दीन की खोया भट्टी से खोया का एक सैंपल, कुलदीप मिष्ठान भंडार से लोकी बर्फी का एक सैंपल, बागपत में अन्नु छोले-भटूरे एवं स्वीट्स से मिल्क केक का एक नमूना, खेकड़ा में भिसन स्वीट्स से बेसन लड्डू का एक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य, नेहा चौधरी व अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।