फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्रा की मौत के बाद जागा स्वास्थ विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहुंची टीम, जांच कर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो संख्या 11
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर में बुखार से छात्रा की मौत के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर शिविर लगा ग्रामीणों को जागरूक किया।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में बुखार से कक्षा 11 की छात्रा की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत टीम को लेकर गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रा के घर जाकर परिजनों से जानकारी ली। परिजनों द्वारा कोई कागजात बीमारी संबंधी नहीं दिखाया गया, जिससे मौत डेंगू से होने की कोई पुष्टि नहीं हुई। बुखार में समय पर इलाज नहीं मिलने से छात्रा की मौत होना स्पष्ट हुआ। इसके उपरांत अनुसूचित जाति चौपाल में शिविर लगाया गया, जिसमे डॉ. श्रवण गोस्वामी, एलटी अवधेश, एलएचवी सुनीता आदि ने 40 रोगियों की जांच की। इनमें से 25 की स्लाइड बनाई गई। जांच में डेंगू व मलेरिया से कोई पीड़ित नहीं मिला। वहीं एक रोगी टाईफाइड से पोड़ित मिला। ग्रामीणों को रोगों से बचाव व सफाई रखने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान सीमा भारद्वाज, प्रमीता शर्मा, सुनीता कुमारी, मुनेश आशा संगिनी, अनिता, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें