बड़ौत की पट्टी चौधरान में कृष्णा हेल्थ केयर सेंटर नर्सिंग होम पर सील लगाती स्वास्थ्य विभाग की ट
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बंद कराते हुए सील कर दिया और भर्ती मरीजों को सीएचसी या अन्य पंजीकृत निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराने के निर्देश दिए।
सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि पट्टी चौधरान में कृष्णा हेल्थ केयर सेंटर के नाम से नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला, जिसके बाद नर्सिंग होम को सील करा दिया गया। इस दौरान नर्सिंग होम में इलाज कराने आई गर्भवती महिलाओं और भर्ती मरीजों को सीएचसी अथवा पंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने के निर्देश दिए। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि सीएचससी अधीक्षक डाॅ. विजय कुमार ने आरोपी केंद्र संचालक के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।