बड़ौत। डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगर में कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैनाल रोड स्थित मलिक अल्ट्रासाउंड सेंटर और नेहरू रोड स्थित राणा डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। पीसीटीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. भुजवीर सिंह, कोआर्डिनेटर राकेश कुमार और सुरेश बाबू ने निरीक्षण के दौरान सेंटरों पर रखे रजिस्टर पर अंकित मरीजों के मोबाइल नंबरों पर काल की। नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों सेंटर पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। संचालकों को कोविड-19 की गाइडलाइनों का पालन करने के निर्देश दिए गए है।