खेकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में छापा मारकर प्राइवेट चिकित्सकों के 10 से अधिक क्लीनिक बंद कराए। एक क्लीनिक की चाबी टीम अपने साथ ही ले गई। डिप्टी सीएमओ दीपा सिंह ने बताया कि सीएमओ शिकायत मिली थी कि शहर में बिना अनुमति के निजी क्लीनिक खोले जा रहे है। उनके निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बताया कि दस से अधिक चिकित्सकों के खुले मिले क्लीनिक बंद कराए गए है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।