फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में चिकित्सकों ने 210 बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर दिया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने 210 बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया। साथ ही बंदियों को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम ने जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर लगाया। जेल अधीक्षक विष्णु कांत मिश्रा ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में खेकड़ा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. जतिन बंसल की टीम ने 210 बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया। साथ ही पुरानी बीमारियों से जूझ रहे बंदियों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी। मौके पर विजयपाल सिंह, आशेंद्र कुमार, सुजीत आर्य, संजय कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें