फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेट्रोल डलवाकर रुपये दिए बगैर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खेकड़ा। हसनपुर मसूरी गांव के रहने वाले लेखराज सिंह ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह डूंडाहेड़ा गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एमकेआर पेट्रोल पंप पर काम करता है। शनिवार सुबह करीब चार बजे कार में सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए पहुंचे। कार सवार युवकों ने कार में 1499 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया। इसके बाद युवक रुपये दिए बिना ही कार लेकर दिल्ली की तरफ फरार हो गए। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरोंं में भी कैद हो गई। लेखराज ने पुलिस से आरोपी युवकों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार युवकों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें