फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिकेट प्रतियोगिता में हाशिम, इसराइल की टीम ने जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
-चौहल्दा गांव में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचीं कई टीमें, विजेता सम्मानित किए
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। चौहल्दा गांव में सोमवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हाशिम खान ने फीता काटकर किया। पहला मैच रोशन व इसरायल की टीम के बीच हुआ। रोशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इसराइल की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया। अरमान को तीन विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में इसराइल की टीम ने दस ओवर में 64 रन बनाए। हाशिम की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता। हाशिम को 59 रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। तीसरे मैच में पंकज की टीम ने टॉस जीतकर 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। हाशिम की टीम ने आठ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर जीत दर्ज की। सोनू को 33 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर साहिल, सोनू, हाशिम, कासिम, सैफ अली, जावेद, मोमीन आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें