फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डेरा प्रमुख को संरक्षण दे रही हरियाणा सरकार, स्वाति मालीवाल ने किया एक्स पर पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर हरियाणा सरकार पर डेरा प्रमुख को चोरी छिपे संरक्षण देने का आरोप लगाया है और मुद्दे को संसद में उठाने की बात भी लिखी है। वहीं 144 लागू होने के बावजूद आश्रम पर भीड़ जुट रही है। प्रशासन ने इस पर रोक लगाए जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दुष्कर्म व हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख शुक्रवार की रात्रि छठी बार 50 दिन की पेरोल लेकर बरनावा के आश्रम में पहुचा। उसके साथ मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। डेरा प्रमुख ने आश्रम में पहुंचते ही ऑनलाइन लाइव आकर साध संगत को यूपी नहीं आने तथा जिम्मेदार लोगों की बात मानने की अपील भी की। जनपद में 144 धारा लागू है, बावजूद इसके आश्रम में भीड़ जुट रही है। शनिवार को आश्रम में सेवा करने पहुंचे सेवादारों को भी जिम्मेदार लोगों ने वापस लौटा दिया। सुरक्षा के मद्देनजर व नियमों का पालन कराने को आश्रम के द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि धारा 144 व नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जायेगी।
वहीं आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है कि एक बार फिर राम रहीम को 50 दिन की पेरोल दे दी गई। हरियाणा सरकार चोरी छिपे उसे संरक्षण दे रही है। सिर्फ चंद वोट बटोरने के लिए पूरे देश की बेटियों को कुएं में धकेलने को उतारू है सरकार। जिस वक्त नारी के सम्मान के लिए युद्ध करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरा देश कर रहा है। उस समय इस बलात्कारी हत्यारे को आजाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें