खेकड़ा। सीएचसी समेत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया। चिकित्सकों ने दंपती को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर तीन विशेष समूह, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाएं, नवविवाहित दंपती, जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं, वाले लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा है। खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के दौरान परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की सुविधा सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर उपलब्ध कराई गई।
परामर्श दिया कि प्रत्येक दंपती को परिवार नियोजन के विषय में विचार-विमर्श करके ही अपना परिवार आगे बढ़ाना चाहिए। इससे परिवार खुशहाल होगा। बच्चों के जन्म में तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान संगीता, बेबी, वर्षा, नीतू, अंजली, मंजू आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।