फोटो संख्या 3
बिनौली। जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में मंगलवार को कला प्रतियोगिता हुई, जिसमें खुशी व आराध्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में निक्की, शगुन सैनी ने खुशी इंसा व आराध्या सिंह को प्रथम, खुशबू द्वितीय और साक्षी को तृतीय स्थान दिया। प्रधानाचार्या पिंकी श्योराण ने बताया कि कला ही आत्मिक शान्ति का माध्यम है। यह कठिन तपस्या है, साधना है। प्रबंधक सुनील जैन ने विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।