फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान ने अक्षय का वध कर लंका को जलाया

विज्ञापन
तितरोदा में रामलीला मंचन करते कलाकार। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। तितरौदा गांव की धर्मशाला में अनमोल रामलीला पार्टी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में हनुमान ने अक्षय कुमार का वध कर लंका नगरी को जला डाला।
विज्ञापन

राजा सुग्रीव की आज्ञा के बाद वानर सेना सीता की खोज में सागर तट पर पहुंची। संपाति द्वारा सीता का पता बताने बाद भगवान राम की आज्ञा पाकर हनुमान ने लंका की ओर कूच किया। अशोक वाटिका में सीता से मिलने के बाद हनुमान ने पूरी वाटिका उजाड़ने के साथ अक्षय कुमार सहित कई राक्षसों का वध कर दिया। बाद में रावण की आज्ञा से राक्षसों ने हनुमान की पूंछ में आग लगा दी। हनुमान ने जलती पूछ से पूरी लंका नगरी दहन कर डाली। रामलीला में कॉमेडी कलाकार विनेश कुमार, पिंटू पंडित, रमेश, अनिल ने कॉमेडी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें