फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
बड़ौत में हनुमान जंयती पर शोभायात्रा निकालते विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। जीप और बाइक में सवार कार्यकर्ता बजरंगबली की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। वक्ताओं ने लोगों से देश हित में काम करने का आह्वान किया। शोभायात्रा बिनौली रोड, शिव मूर्ति, मीरापुर रजबाहा, खलमंडी, अग्रसैन मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, बड़ौली रोड से होते हुए दिल्ली रोड स्थित ज्योति फार्म हाउस पर समाप्त हुई। इसके बाद संगठन के विभाग सह संयोजक पीयूष कुमार, नितिन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक कर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव, आगजनी की घटना की निंदा की। आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें