प्रेमी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी युवती का सिकंदराबाद निवासी एक युवक के साथ फेसबुक चैटिंग के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। चार साल से यह सिलसिला चला आ रहा है। प्रेमिका के बुलाने पर युवक शुक्रवार की शाम देर शाम खेकड़ा उससे मिलने पहुंच गया। युवती के भाइयों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने युवक को दबोच लिया। मुबारिकपुर रोड पर ले जाकर उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती के भाइयों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द करने से भी मना कर दिया। इसेे लेकर पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। घायल युवक का चिकित्सक के यहां ले जाकर इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।