बागपत। मुजफ्फरनगर और रामपुर से बागपत स्थानांतरण होकर आए दो बीईओ को फिलहाल अस्थायी चार्ज सौंपा गया है। बीएसए ने दोनों बीईओ को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है।
जिले के पांच बीईओ अलग-अलग जिलो में स्थानांतरण हो गया था। अब जिले में मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित होकर आए अनिल कुमार और रामपुर से आए राशिद सिद्दीकी को बीएसए आकांक्षा रावत ने दो-दो ब्लॉक का अस्थायी चार्ज सौंपा है। बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अनिल कुमार को बिनौली ब्लॉक और नगर क्षेत्र बड़ौत जबकि राशिद सिद्दीकी को बड़ौत और छपरौली ब्लॉक का अस्थायी चार्ज दिया गया है। दोनों बीईओ को आंवटित ब्लॉक का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है। संवाद