बागपत। अप्रैल का आधा महीना बीत गया है, मगर अभी तक अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया शुरु नहीं पाई है। विभाग की ओर से अभी तक लाइब्रेरी भी शुरु नहीं कराई गई है। एक अप्रैल से विभाग की ओर से नए बैच के लिए एक अप्रैल से मांगे जाने थे, मगर प्रक्रिया शुरु न होने के कारण सत्र शुरु होने में देरी हो रही है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेंटर का संचालन किया जा रहा है। एक सत्र समाप्त हो चुका है मगर अभ्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लाइब्रेरी तैयार नहीं कराई गई।
सेंटर पर आने वाले अभ्यार्थियों को पीडीएफ से पढ़ाई कराई गई है। अब अप्रैल का महीना समाप्त होने वाला है, जबकि अभी तक समाज कल्याण विभाग की ओर से नए सत्र की शुरुआत में देरी की जा रही है। जिससे सत्र पिछड़ सकता है।
शुरु कराई जाएगी लाइब्रेरी
- केंद्र के नोडल लक्ष्मी नारायण ने बताया कि अभ्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकें की खरीदारी कर सत्र की शुरुआत में लाइब्रेरी शुरु कराई जाएगी। लाइब्रेरी शुरु होने पर अभ्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी।
वर्जन
- नए सत्र की तैयारी शुरु कर दी है। नए सत्र के लिए अभ्यार्थियों से 24 अप्रैल से आवेदन मांगे गए हैं। मई में नए सत्र का शुभारंभ कराया जाएगा। - रचना शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी