फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भट्ठे पर ईंटों के नीचे दबने से हलालपुर के मजदूर की मौत, चार बचे

Mon, 06 May 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। हलालपुर गांव के जंगल में ईंट भट्ठे पर ईंटों के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी बाल बाल बच गए। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

हलालपुर गांव का रहने वाला मजदूर मौसम (35) गांव के ही जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार दोपहर करीब एक बजे मौसम अपने चार साथियों के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। तभी ईंट भट्ठे पर ईंटों की ढांग भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे मौसम दब गया और उसके चार साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने पर मौसम के परिवार वाले भी ईंट भट्ठे पर पहुंचे, जो घायल मौसम को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मौसम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सिरोही का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसमें तहरीर मिलने पर जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हलालपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मजदूर मौसम की पांच बेटियां और एक छोटा बेटा है। जो तीन साल का है। मजदूर मौसम की मौत होने से छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें