फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के बयान पर सियासत: नंदकिशोर गुर्जर का दावा, किसानों के बीच न होते राकेश टिकैत तो हो जाता एनकाउंटर

Mon, 30 Oct 2023 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि राकेश टिकैत ने किसानों के साथ धोखा किया है। अगर टिकैत किसानों के बीच में नहीं होते तो निश्चित ही उनका एनकाउंटर हो जाता।
विज्ञापन
नंदकिशोर गुर्जर और राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि टिकैत ने किसानों के साथ धोखा किया है। अगर टिकैत किसानों के बीच में नहीं होते तो निश्चित ही उनका एनकाउंटर हो जाता।

विज्ञापन


नंदकिशोर गुर्जर शनिवार रात को डगरपुर गांव में दंगल में बतौर अतिथि पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि कृषि बिल आता तो किसानों की जिंदगी बदल जाती। हमारा देश तीसरी बार गुलाम हुआ था। पहले मुगलों ने गुलाम किया, दूसरी बार अंग्रेजों तो तीसरी बार टिकैत ने खालिस्तानी झंडा फहराकर गुलाम बनाया।

बता दें कि भाजपा विधायक के इस बयान की वीडियो वायरल हो रही है। वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि वह सरकारों को पत्र लिखेंगे और पूछताछ कराकर सच्चाई सामने लाएंगे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को चिट्ठी लिखेंगे। उनसे मांग करेंगे कि वह भाजपा के जन प्रतिनिधि हैं और उनसे पुलिस और प्रशासन के सहारे पूछताछ कराएं ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें