फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर महासभा ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
बागपत के गुर्जर भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री विरेंद - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गुर्जर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में गुर्जर महासभा ने खिलाड़ियों, मेधावियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

चमरावल रोड पर स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर महासभा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग फेडरेशन व भारतीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव सिंह यादव व जौहड़ी गांव के डॉ. राजपाल सिंह को शूटिंग में योगदान के लिए व कारगिल युद्ध में पराक्रम दिखाने वाले ब्रह्मपाल यादव को बागपत रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शिक्षा के प्रचार प्रसार पर बल दिया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने समाज की एकता पर बल दिया। पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी ने सामाजिक व राजनीतिक जागरूकता पर जोर दिया। रमन गिरी महाराज ने समाज के लोगों को आध्यात्मिकता का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष करतार सिंह पहलवान, प्रताप गुर्जर, कृष्णपाल सिंह, प्रमोद धामा, देवेंद्र गुर्जर, मनुपाल बंसल, योगेश अहेड़ा, श्योराज, सतीश प्रधान, गजेंद्र बली, तेजपाल, ज्ञानेंद्र, लीलू प्रमुख, काशी प्रधान, कालू, वीरसेन, दयाचंद, श्यामसिंह, बलराज पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनएसजी कमांडो प्रदीप अच्छवाया, स्टेट कराटे चैंपियन अंश, राष्ट्रीय पहलवान विपिन खटाना, गोल्ड मेडलिस्ट बबीता नागर, यूपी पुलिस कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर, राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण में श्ूाटिंग के लिए चयनित सौरभ अच्छवान, स्पेशल पैरामिलिस्ट्री फोर्स में चयनित मनीष आर्य, तनिष्का सिंह, संजना, अखिल कुमार, मनीष कसाना, पलक, पायल, अर्श, राहुल धामा, अंकुर, निखिल, छवि, सुजल पंार, कशिश, पलक पंार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें