ंउट लिटरा स्कूल में मेडिकल कैरियर को लेकर बच्चों को जानकारी देते डॉ. तरंग सिंघल
बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल में रविवार को ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंग्लैंड के प्रतिष्ठित चिकित्सक ने मेडिकल कॅरिअर को लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेन्द्र जैन, हिमांशु जैन ने किया। कार्यक्रम में इंग्लैंड के प्रतिष्ठित डॉ. तरंग सिंघल व डॉ. एकता जैन ने छात्रों को मेडिकल क्षेत्र के विभिन्न स्रोत एवं उपलब्ध अवसरों और पाठ्यक्रम आदि की जानकारी दी। उन सबके विषय में समझाया एवं संपूर्ण जानकारी के साथ छात्रों से चर्चा की। जिससे छात्र इस क्षेत्र में कॅरिअर बना सकें।
इसके अतिरिक्त डॉ. तरंग सिंघल ने छात्रों को चिकित्सा पेशे में होने वाले लाभ और चुनौतियों से भी परिचित कराया। छात्रों की जिज्ञासा एवं शंकाओं का निवारण किया।
वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य निशांत कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहे, सतर्क रहे व नई-नई उपलब्धियों को प्राप्त करें। यही छात्रों के जीवन का मुख्य उद्देश्य है। अपने कॅरिअर के प्रति सजग रहें तथा उसके लिए हमेशा प्रयासरत रहें। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।