फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिंडन को निर्मल बनाने के लिए बनाई हरित शृंखला

Fri, 24 Mar 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
सजल अ​भियान के अंतर्गत सरौरा गांव से हिडन नदी को निर्मल बनाने क लिए पौधा रोपण करते डीएम राजकमल 
विज्ञापन
दोघट। सरोरा गांव में डीएम ने निर्मल हिंडन अभियान की शुरुआत की। जहां डीएम ने अन्य अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर हिंडन किनारे पौधरोपण कर हरित शृंखला बनाई। साथ ही स्थानीय लोगों ने पौधों का संरक्षण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव, डीएफओ हेमंत कुमार सेठ समेत अन्य अधिकारियों के साथ सरोरा गांव में हिंडन नदी किनारे पहुंचे। जहां उन्होंने सफाई कराई और फिर पौधरोपण शुरू किया। जहां बांस, जामुन, शीशम, अर्जुन समेत अन्य प्रजातियों के 251 पौधे रोपे गए।
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि हिंडन नदी किनारे हरित शृंखला बनाई गई है। जिससे हिंडन नदी किनारे कटान रुकेगा, जलस्तर बढ़ेगा और हिंडन का पानी भी साफ होगा। डीएम ने स्थानीय ग्रामीणों से भी हिंडन को निर्मल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


हिंडन में नियमित पानी छोड़ने की मांग की
निर्मल हिंडन अभियान के शुभारंभ में सरोरा, तवेलागढी, झूंडपुर, मिलाना खपराना, हिम्मतपुर सूजती, गागंनौली, असारा, अशरफा बाद थल, कंडेरा, भगवानपुर नागंल, बामनौली, रंछाड, रहतना के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। जहां ग्रामीणों ने हिंडन नदी में नियमित पानी छोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि नियमित पानी छोड़ा जाने से हिंडन का बहाव चलेगा।
-
ग्रामीणों ने किया पौधों के संरक्षण का वादा
हिंडन नदी किनारे हरित शृंखला स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने पौधों का संरक्षण करने और नियमित रूप से पानी देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हिंडन नदी का पानी साफ होने से किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें