बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में सोमवार को इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रेड हाउस और बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने फाइनल मैच जीते।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पंवार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और जीतने के लिए प्रयास करने के लिए जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल में हुई बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का फाइनल मैच रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच खेला गया। इसमें रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 11-05 और बालक वर्ग के फाइनल मैच ग्रीन हाउस व येला हाउस के बीच खेला गया। ग्रीन हाउस ने येलो हाउस को 12-08 से हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीता।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गुलशन चौहान, प्रदीप शर्मा, हरेंद्र फौजी, अवध कुमार, सोनू शर्मा, उदयवीर सिंह, प्रमोद धामा, संजय मौर्य, प्रिया जैन, पूजा वर्मा, अवधेश शर्मा मौजूद रहे।