खेकड़ा ब्लॉक में सचिवो के साथ समीक्षा बैठक करते सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। खेकड़ा ब्लाक के निरीक्षण में ग्राम पंचायत सचिव आशा और एएनएम का पूरा नाम, उनके कार्य नहीं बता सके।
सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने बुधवार को खेकड़ा ब्लाक का निरीक्षण किया। जहां ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर उन्होंने योजनाओं के बारे में पूछा और आशा (एक्रीडेटिड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट) और एएनएम (ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी) के पूरे नाम, उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली।
जिस पर एक भी ग्राम पंचायत सचिव जवाब नहीं दे सके। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। वहां सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत के बजट से कार्य कराने के साथ प्रदेश व केंद्र से संचालित योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों को दिलाए। उन्होंने सचिवों को स्वयं सहायता समूहों की बैठकों में प्रतिभाग कर अच्छे ढंग से संचालन कराने के निर्देश दिए।