फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही केन्द्र व प्रदेश सरकार-सांसद डा सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जोगी,योगी,उपाध्याय,नाथ समाज के सम्मेलन में सांसद डा सत्यपाल स? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को जोगी, योगी, उपाध्याय, नाथ समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. सत्यपाल सिहं ने कहा कि योगी उपाध्याय समाज ने भारतीय समाज को शिक्षा और दीक्षा देने का काम किया। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा दिया। इनमें न अपराधी और न ही झगड़े करने वाले लोग। समाज के लोगों ने कुछ राजनीतिक मांगे रखी हैं। भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम व पीएम के सामने मांग पहुंचाऊंगा। कहा कि मुख्यमंत्री के नाम में सबसे पहले योगी है। योगी सरकार ने इस प्रदेश में अपराधों को रोका है। आज हालत यह है कि अपराधी यूपी में एंट्री से डरता है। समाज के लोगों ने गुरू गोरखनाथ प्रकट दिवस, गुरू गोरखनाथ ध्यान दिवस घोषित किए जाने की मांग की।
गोरखनाथ के साहित्य को पाठ्यक्रम में शामिल करें। नाथ संप्रदाय पर शोध के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। जोगी समाज को पिछड़े वर्ग में विशेष दर्जा दिया जाए। कार्यक्रम में काफी संख्या में जोगी समाज के गणमान्य लोग व महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें