फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिना शर्त ट्यूबवेलों का बिल माफ करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-बैठक में ट्यूवबेलों पर मीटर न लगाए जाने का लिया निर्णय
विज्ञापन

बड़ौत। सिनौली में रविवार को किसानाें की बैठक हुई, जिसमें किसान नेता विक्रम आर्य ने कहा कि किसान सरकार की घोषणा पत्र के अनुसार न कोई शर्त मानेगा और न ही ट्यूबवेल का बिल अदा करेगा। बैठक में सर्वसम्मत्ति से ट्यूबवेलों पर मीटर न लगाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अशोक व संचालन प्रमोद ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान नेता विक्रम सिंह आर्य ने कहा कि जब सरकार किसानों को फ्री बिजली देना चाहती है तो ट्यूबवेलों पर मीटर क्यों लगवा रही है। किसान अपनी ट्यूबवेल का बिजली बिल पूरा जमा करेगा। अन्यथा ट्यूबवेल पर मीटर लगाना या अन्य कोई शर्त अगर लागू करनी है तो उसे 2027 के चुनाव पूर्व घोषणापत्र में शामिल करें। उन्होंने कहा कि अब किसान प्रदेश सरकार के बहकावे मेंं नहीं आने वाला है। बैठक में बलजोर, हरेन्द्र, सुभाष, आजाद, महक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें