सरकार शिक्षकों को दें सुविधा
दोघट। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संघ की उपलब्धियां सरकार पचा नहीं पा रही है। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षकों को मिलने वाले दो बच्चों का भत्ता, सामूहिक बीमा योजना तथा महंगाई की किस्तों पर रोक लगाकर भुगतान भी लटका दिया है। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तोमर, इंद्रपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, मनोज कुमार शामिल रहे।