फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों के लिए सुविधाएं बढ़ाए सरकार: शौकेंद्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाए सरकार: शौकेंद्र तोमर
विज्ञापन

बागपत। अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बागपत दौरे के दौरान खिलाड़ियों से मुलाकात करने को लेकर कहा कि यह सरकार का केवल दिखावा है। उन्होंने कहा कि बड़ौत में करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया बाबा शाहमल स्टेडियम बदहाल हो चुका है। अर्जुन अवार्ड खिलाड़ियों को तीन महीने से पेंशन तक नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बागपत में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने कहा कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत का दौरा किया और कुछ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने खिलाड़ियों की समस्या मुख्यमंत्री के सामने नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि बड़ौत में बाबा शाहमल स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के लिए कोच नहीं है और न ही स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया। आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से खिलाड़ियों की पेंशन में बढ़ोतरी नहीं की गई और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों को तीन महीने से पेंशन भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें