किसानों को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दें सरकार
बड़ौत (बागपत)। आदर्श जाट महासभा की किसान विंग के प्रवक्ता वीरेश तरार ने कहा है कि सरकार का दायित्व है कि वह किसानों को गारंटी दें कि उनके आर्थिक हित सुरक्षित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जाट समाज का मुख्य व्यवसाय कृषि है। सरकार ने कृषि क्षेत्र के नए कानूनों और संशोधनों का किसानों के बीच व्यापक प्रचार नहीं किया जा रहा है। अधिकांश किसान इन कानूनों और उनकी बारीकियों से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने खेती में लगातार बढ़ रहे रसायनों और जहरीले कीटनाशकों के प्रयोग पर चिंता जताई। साथ ही सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के उपाय के तौर पर जैविक खेती को विकल्प स्वरूप प्रोत्साहन देने पर सराहना की। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना किए जाने के दावे पर शंका जाहिर की।